महाराष्ट्र के बारामती के पास एक प्लेन हादसे में... प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया... वे एक निजी विमान से मुंबई से बारामती में... एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे थे... उनका विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया...विमान पूरी तरह जल गया... और उसमें सवार सभी पांच लोग मारे गए...विमान में अजित पवार के अलावा चार और लोग सवार थे...इसी तरह के विमान हादसों ने भारत के कई और नेताओं की भी जान ली है... जिसमें सबसे हालिया नाम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का है... वे 12 जून 2025 को एयर इंडिया के एक विमान से... अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे... विमान में कुल 242 लोग सवार थे... उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद... विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया... इस दुर्घटना में विमान धू-धू कर जल उठा और विमान में सवार सभी लोग मारे गए, केवल एक यात्री को छोड़कर... 68 साल के विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे...2 सितंबर 2009 को एक हेलिकॉप्टर क्रैश में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का निधन हो गया...उनका लापता विमान पहाड़ियों में मिला था...वे सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर... बेगमपट से चित्तूर जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे... उन्हें साढ़े दस बजे तक प्रोग्राम में पहुंचना था, लेकिन वे वहां पहुंच नहीं सके... उनका हेलिकॉप्टर बीच रास्ते में ही लापता हो गया... और बहुत ढूंढने के बाद भी... उसका कोई निशान नहीं मिला... अगले दिन तलाशी अभियान में वायु सेना को हेलिकॉप्टर का... मलबा मिला... हेलिकॉप्टर पहाड़ की चोटी से टकराकर क्रैश हुआ... और पहाड़ियों में चारों तरफ उसका मलबा बिखर गया था...हेलिकॉप्टर हादसे की एक घटना 3 मार्च 2002 की है, जिसमें लोकसभा के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. जी.एम.सी. बालयोगी का निधन हो गया था...दुर्घटना आंध्रप्रदेश में हुई... बालयोगी तेलगु देसम पार्टी के सदस्य थे...कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का निधन... 56 साल की उम्र में... 30 सितंबर, 2001 को उत्तर प्रदेश में एक विमान हादसे में हुआ... उनका विमान उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले की भोगांव तहसील के पास... मोता में क्रैश हुआ...वे एक सभा को संबोधित करने के लिए कानपुर जा रहे थे... विमान में उनके साथ छह अन्य लोग सवार थे... और सभी लोग मारे गए...पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी को विमान उड़ाने का काफी शौक था... 23 जून 1970 को दिल्ली में वे खुद अपना विमान उड़ा रहे थे... इसी दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया...इस विमान हादसे ने उनकी जान ले ली...
