पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय अजमेर जिला प्रशिक्षण शिविर बूढ़ा पुष्कर स्थित निजी रिसॉर्ट में शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर केंद्रीय कृषि राज्य कल्यानमंत्री भगीरथ चोधरी ने झंडा रोहन के साथ शुरू किया। शिविर में भाजपा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया...भाजपा के अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ जिसका समापन शनिवार को होगा..। शिविर के दौरान पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी फोकस रहेगा।जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में वासुदेव देवनानी संबोधित किया , अन्य सत्रों में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, केंद्रीय कृषिएवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, महामंत्री श्रवण सिंह, महामंत्री मिथिलेश गौतम, ओंकार सिंह लखावत, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी अनिता भदेल, विकास उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी तथा विभिन्न विषय विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। शिविर में वैचारिक सत्रों के साथ विभिन्न संगठनात्मकऔर प्रेरक गतिविधियां भी होंगी। वर्तमान एवं पूर्व सांसद-विधायक, जिले में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोचों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, निवर्तमान जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, बोर्ड एवं आयोगों से जुड़े प्रतिनिधि, सहकारी उपक्रमों के पदाधिकारी, मोचों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा मंडल प्रभारी भाग रहे।