दौसा में एक्सप्रेसवे पर कार को घसीटता ले गया ट्रक

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई , तेज रफ्तार ट्रक से उलझने के बाद एक कार कई किलोमीटर तक घिसटती चली गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ASI नेमीचंद ने बताया , "ये लोग नोएडा के रहने वाले हैं। उज्जैन जाकर आए थे। वहां से वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे। पिलर नंबर 193 पर पीछे से किसी ट्रक ने घसीटते हुए छोड़ा है। ट्रक वाला फरार है। 4 लोगों की मृत्यु हो गई है, 1 घायल है।"

काफी दूर तक ट्रक में फंसकर घिसटती रही कार, अन्य वाहनों में चल रहे लोग बनाते रहे वीडियो, कार में एकमात्र जीवित बचे ब्रजमोहन... घायल एकमात्र जीवित बचे बृजमोहन गुप्ता ने आपबीती बताई , गुप्ता ने बताया की घिसटती गाड़ी से कई बार आपातकालीन नम्बर पर कॉल किया l 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और ट्रक में फंसकर सड़क पर घिसटती रही। काफी दूरी तक कार के घिसटने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार को ट्रक से अलग किया गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से वाहन चलाने के खतरे की याद दिलाता है।