पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज भाजपा सरकार के खिलाफ पानी के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ते हुए अपने निवास खाचरियावास हाउस से हसनपुरा स्थित जल भवन तक हजारों कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ पैदल मार्च निकालकर जल भवन का घेराव किया। पूरे रास्ते जनता का भारी समर्थन देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से खाचरियावास का स्वागत किया।आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जनता प्यासी मर रही है, भाजपा सरकार जेब भर रही है”, “पानी नहीं तो सरकार नहीं”, “जो पानी न दे सके, वो सरकार बदलनी है” जैसे नारों से पूरा शहर गूंजा दिया, जल भवन के बाहर खाचरियावास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जनता के गुस्से का इजहार किया।जल भवन पहुंचकर प्रताप सिंह खाचरियावास कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार व अधिकारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि जयपुर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, लोग गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, टैंकर माफिया जनता को लूट रहा है और भाजपा सरकार एसी कमरों में बैठकर तमाशा देख रही है। जनता 50-50 रुपये देकर कैंपर खरीद रही है, लेकिन सरकार को कोई शर्म नहीं है।खाचरियावास ने साफ कहा कि अगर 24 घंटे में जयपुर की पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, पानी की सप्लाई नहीं बढ़ाई गई और निशुल्क टैंकर व्यवस्था शुरू नहीं की गई तो अगला घेराव मुख्यमंत्री निवास का होगा और कांग्रेस सड़कों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।घेराव और जनता के भारी दबाव के आगे आखिरकार सरकार और अधिकारियों को झुकना पड़ा। जल भवन के उच्च अधिकारी राज्य के मुख्यभियंत देवराज सोलंकी और अजय सिंह राठौड़ प्रताप सिंह खाचरियावास से आकर मिले और लेटर पानी बड़ाने के आदेश की कॉपी उन्हें सौंपी और भरोसा दिलाया कि जयपुर में जन्हा भी गंदा पानी आ रहा है और और जहां पानी की कमी है 24 घंटे में पानी की व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी और प्रदेश में फ्री टैंकर उपलब्ध कराए जायेंगे तथा जहाँ भी पानी की कमी है वहाँ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पानी की व्यवस्था पूरी करेंगे ! इसके बाद खाचरियावास ने कहा कि यह मेरी नहीं, जनता की जीत है। भाजपा सरकार जनता को पानी तक नहीं दे पा रही थी, लेकिन जनता की ताकत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष ने सरकार के घुटने टिकवा दिए। सरकार गहरी नींद में सोई हुई थी, जिसे जगाने के लिए हमें सड़क पर उतरना पड़ा।इस आंदोलन में विधायक रफीक खान, विधायक अमीन काजी, पुष्पेंद्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा, अमीन पठान सहित कई ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।