देशभर में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 11 दिनों के भीतर पेट्रोल की कीमतों में चार बार बढ़ोत्तरी हुई है,इस अवधि में कुल मिलाकर ईंधन की कीमतों में लगभग 5 से 7 रुपए तक का उछाल आ चुका है पेट्रोल डीजल की स्थित देखे तो इस बढ़ोतरी के बाद अंता में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 112.34 रुपए व डीजल की कीमत 97.48 रूपए व प्रीमियम पेट्रोल 121.64 रुपए हो गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.83 रूपए, डीजल के दाम 2.72 रूपए और प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.83 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं।पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जियों, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम भी बढ़ने लगे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से घर का बजट बिगड़ रहा है।जानकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक बाजार में तेल सप्लाई प्रभावित होने से आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। वहीं विपक्ष भी सरकार पर टैक्स कम करने का दबाव बना रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।जनता अब सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देने की मांग कर रही है, ताकि महंगाई पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सके।