कॉकरोच जनता पार्टी यानि (CJP) इन दिनों  सोशल मीडिया पर जबरदस्त छायी हुई है... और अब  धीरे - धीरे CJP राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। बेरोजगारी से लेकर एग्जाम पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट के दौरान  युवाओं के बीच में तेजी से लोकप्रिय हुए इस ऑनलाइन कैंपेन पर अब बीजेपी नेताओं ने गंभीर सवाल और पलटवार करना शुरू कर दिया हैं। बीजेपी ने ये दावा किया है  कि इस प्लेटफॉर्म पर  ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं, जबकि इन आरोपों को ख़ारिज करती हुई कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताते हुए बीजेपी के समक्ष आंकड़े पेश किये है...

दरअसल, बीजेपी से केंद्रीय मंत्री और नेता सुकांत मजूमदार ने ये  दावा किया कि “कॉकरोच जनता पार्टी” के लगभग  49% फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं, जबकि भारत से केवल 9 फीसदी लोग जुड़े हुए है। वही  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी  X पर पोस्ट करते हुए ये बयान दिया है की हमें  उन लोगों पर तरस आता है जो अपने फॉलोअर्स पाकिस्तान और “जॉर्ज सोरोस गैंग” से तलाश करते  हैं। वहीं  उस पर केरल के बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इसे “क्रॉस बॉर्डर इन्फ्लुएंस ऑपरेशन” बताते हुए ये आरोप लगाया कि सोशल मीडिया, बॉट्स और AI के जरिए भारत को अस्थिर किया जा रहा है...  वही इन सब आरोप- प्रत्यारोप के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर ऑडियंस एनालिटिक्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया और बीजेपी के सभी  दावों का खंडन करते हुए कहा कि उनके अकाउंट पर  94 फीसदी से ज्यादा लोग भारत से है और कहा कि आखिर भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों बताया गया...  साथ ही दीपके ने यह भी कहा की  जैसे-जैसे उनका कैंपेन लोकप्रिय होता जा रहा है  वैसे-वैसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो रही है..   आपको बता दे कॉकरोच जनता पार्टी पिछले  कुछ समय से  युवाओं खासकर zen-g के बीच तेजी से चर्चा में आ रही है। वही CJP का यह कैंपेन बेरोजगारी से लेकर भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी नीतियों जैसे मुद्दों पर मीम्स और व्यंग्य को लेकर सरकार को घेरता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इन सब में दिलचस्प बात यह है कि इसकी भाषा और प्रस्तुति युवाओं को सीधे अपनी और आकर्षित करती है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर CJP के  वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है...    हालांकि अब यह  पार्टी  सिर्फ मीम्स और सोशल मीडिया ट्रेंड तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी और आरोप - प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। एक तरफ  बीजेपी CJP को  संदिग्ध विदेशी प्रभाव से जोड़कर देख रही है,  तो वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स  इसे युवाओं की आवाज बता रहे हैं। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच इंटरनेट पर मीम्स, बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेजी से चल रहा  है।