Header Advertisement

धार के सरदारपुर में पीएम सड़क योजना की सड़कों पर संकट

मध्य प्रदेश
धार के सरदारपुर में पीएम सड़क योजना की सड़कों पर संकट

सरदारपुर तहसील में प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़कों को नुकसान पहुंचाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। पहले तहसील के कई मार्गों पर पवन चक्कियों के भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थीं, वहीं अब जल निगम की पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा प्रधानमंत्री सड़क के शोल्डर खोदकर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार दसाई-भीलगुण रोड पर ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे बने शोल्डर के पास खुदाई कर जल निगम की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का शोल्डर ही सड़क को मजबूती प्रदान करता है। ऐसे में यदि लगातार शोल्डर की खुदाई होती रही तो सड़क पूरी तरह कमजोर हो सकती है और बारिश के दिनों में सड़क टूटने या धंसने का खतरा बढ़ जाएगा।इससे पहले भी लोक निर्माण विभाग द्वारा मामले को लेकर अमझेरा थाने पर लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि बिना अनुमति सड़क किनारे शोल्डर खोदकर ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन कार्य किया जा रहा है। विभाग ने सड़क  के शोल्डर को क्षतिग्रस्त किए जाने पर सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन शिकायत के बावजूद आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।कार्रवाई नहीं होने के कारण अब एक बार फिर दसाई-भीलगुण रोड पर शोल्डर खोदकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो करोड़ों रुपये की लागत से बनी प्रधानमंत्री सड़कें पूरी तरह खराब हो सकती हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई कर सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।वहीं, जब इस संबंध में महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना धार से फोन पर चर्चा करने का प्रयास किया गया, तो सम्पर्क नहीं हो पाया...
 

Advertisement