योग दिवस पर मोदी का फिटनेस मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में ऐतिहासिक रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 40 की उम्र में 20 जैसी लचीलापन, 50 की उम्र में 30 जैसी ऊर्जा और 70 की उम्र में 50 जैसा स्वास्थ्य बनाए रखना चाहिए। साथ ही उनका कहना है की योग आज दुनिया को जोड़ने वाला सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। 21 जून अब सिर्फ साल का सबसे लंबा दिन नहीं, बल्कि आज यह पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। कॉमन प्रोटोकॉल योग सत्र के दौरान नरेंद्र मोदी लोगों के बीच पहुंचे और उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में मदद करते नजर आए। नरेंद्र मोदी ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, त्रिकोणासन सहित 5 आसन किए।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" यानी बढ़ती उम्र के लिए योग है। इस थीम का मकसद यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है। ये जीवन के सभी अवस्था में हेल्दी और एक्टिव लाइफ को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर जोर देता है. इस साल की थीम, 'योग फॉर हेल्दी एजिंग', पूरी जिंदगी हेल्दी और एक्टिव लाइफ पर बढ़ते ग्लोबल जोर को दिखाती है. कोलकाता में पीएम मोदी ने कहा, 'योग आज सिर्फ हमारी पर्सनल लाइफस्टाइल के लिए ही जरूरी नहीं है. योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है. हम योग को सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रखेंगे, हम योग को सिर्फ एक प्रोग्राम तक सीमित नहीं रखेंगे, हम योग को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएंगे |

