मकानों पर चला पुलिस एवं प्रशासन का पीला पंजा
कोटा संभाग में कुछ दिन पूर्व कस्बा इटावा में अनैतिक कार्य में प्रयुक्त मकानों में दबिश देकर कुल 5 महिलाओं व 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, लगातार अवैध कार्य से अर्जित सम्पति व अवैध कार्यों में प्रयुक्त सम्पति पर कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध कार्यो की रोकथाम हेतु अपराधियों की सम्पति लगातार ध्वस्त की जा रही है , पुलिस व प्रशासन की उक्त कार्यवाही से आस पडोस के लोगों में खुशी की लहर है, पुलिस व प्रशासन का जताया आभार ।पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि जिला कोटा ग्रामीण के लगातार अपराध में संलिप्त रहने वाले अपराधियों व उनकी अवैध सम्पति पर कडा प्रहार जारी है, गुरुवार 18.06.2026 को थाना इटावा के कस्बा इटावा में कुछ दिन पूर्व जिला विशेष शाखा व इटावा पुलिस द्वारा 2 मकानों में अनैतिक कार्य की सूचना मिलने पर कुल 5 महिलाओ व 4 पुरूषों को गिरफ्तार किया गया था, उक्त घटना में प्रयुक्त किये जा रहे दोनों मकान अवैध तरीके से बनाये गये थे व अवैध कार्यों से अर्जित सम्पति से बनाये गये थे जिनकी नगरपालिका इटावा व प्रशासन से नोटिस जारी करवाये गए थे, नोटिस मियाद निकालने के बाद नियमानुसार ध्वस्त की कार्रवाई की गई ।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर आईपीएस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व कस्बा इटावा की 1. शबनाम पत्नी फिरोज व 2. हनिसा बानो पत्नी सरफराज पुत्री स्व० अब्दुल हमीद निवासीगण वार्ड नं0 33 खातौली रोड इटावा थाना इटावा के मकानों में अनैतिक कार्य की कार्यवाही की गई थी उक्त मकानों की नगपरपालिका इटावा से जांच करवाई गई जो अवैध रूप से बनाये गये व अवैध कार्यों से अर्जित सम्पति से बनाये जा रहे थे जिनको गुरुवार को नगर पालिका व प्रशासन के साथ मिलकर नियमानुसार ध्वस्त करवाया गया। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा लगातार अवैध कार्य से अर्जित सम्पति व अवैध कार्यो मे प्रयुक्त सम्पति पर अवैध कार्यो की रोकथाम हेतु व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु उनकी सम्पति दोनों मकान जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड रूपये से अधिक है को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है।उल्लेखनीय है कि सक्रिय अपराधियों अवैध कार्यों से अर्जित सम्पति व अवैध कार्यों में प्रयुक्त सम्पति पर कड़ी कार्यवाही , थाना इटावा के कस्बा इटावा में 1. शबनाम पत्नी फिरोज व 2. हनिसा बानो पत्नी सरफराज पुत्री स्व० अब्दुल हमीद निवासीगण वार्ड नं0 33 खातौली रोड इटावा थाना इटावा के मकानों में अनैतिक कार्य की कार्यवाही की गई थी उन दोनों मकानों को
नियमानुसार प्रशासन के साथ मिलकर जेसीबी से ध्वस्त करवाया गया है।

