डीग के जलमहल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन
डीग जिला मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक जलमहल परिसर मे उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे...कार्यक्रम मे डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर मयंक मनीष भी मौजूद रहे। तो वहीं दूसरी कामा क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया पहाड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कामा विधायक नोक्षम चौधरी द्वारा आमजन के साथ बैठकर योगाभ्यास किया गया विधायक नौक्षम चौधरी ने लोगों को जीवन में योगा अपनाने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया.डीग जिला मुख्यालय पर जलमहल प्रांगण में आयोजित योग दिवस का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने भगवान पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पश्चिम बंगाल के कोलकाता से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष उद्बोधन का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जिसे प्रांगण में उपस्थित हजारों योग साधकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एकाग्रता के साथ सुना।प्रधानमंत्री के लाइव संदेश के उपरान्त योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित जनसमुदाय को मंच से क्रमबद्ध योगाभ्यास कराया ।योगासन के 18 मिनट के सत्र में विभिन्न तरह के योगासन कराए गएअनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम कराए गए। अंत में 8 मिनट के ध्यान योग के बाद विश्व कल्याण की कामना के साथ शांति पाठ किया गया।सामूहिक योगाभ्यास की पूर्णता के बाद प्रांगण में उपस्थित संभागियों को राष्ट्र और समाज निर्माण से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण शपथ दिलाई गईं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मूल भावना के अनुरूप सभी को जीवन में संतुलित रहने तथा समाज व विश्व में शांति, आनंद और स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध रहने का योग संकल्प दिलाया इसी क्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई...मीडिया से मुखातिब होते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने समस्त जिलेवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति और ऋषि-मुनियों की अमूल्य परंपरा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरे विश्व ने सहर्ष अपनाया है। नियमित योग करने से मनुष्य शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनता है तथा सैकड़ों प्रकार की व्याधियों से स्वतः मुक्त हो जाता है।

