शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पीछे खदान मोहल्ला क्षेत्र में खेत की मेड पर चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29,500 नकद राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बड़वानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देशन तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पीछे खदान मोहल्ला क्षेत्र में खेत किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने खेत की मेड पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए 11 लोगों को पकड़ लिया।पुलिस ने मौके से 29,500 नकद राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में साबिर खान पिता शाकीर खान निवासी न्यू सौरठ मोहल्ला बड़वानी, जितेंद्र जमरे पिता भुवानसिंह जमरे निवासी खदान मोहल्ला बड़वानी, दिलीप सोलंकी पिता मनोज सोलंकी निवासी नवलपुरा बड़वानी, कमलेश गोखले पिता दित्या गोखले निवासी नवलपुरा बड़वानी, मजहर मंसुरी पिता अब्दुल समद मंसुरी निवासी नवलपुरा बड़वानी, बलराम अजनारे पिता पठान अजनारे निवासी बंधान बड़वानी, अनस खान पिता मुजीब खान निवासी सुखविलास कॉलोनी बड़वानी, सतीश बामनिया पिता राजू बामनिया निवासी खदान मोहल्ला बड़वानी, अरबाज खान पिता रियाज खान निवासी महार मोहल्ला एटलस टेंट हाउस के पास बड़वानी, साजिद मंसुरी पिता मुस्तकीम मंसुरी निवासी नवलपुरा बड़वानी तथा दिनेश वास्कले पिता जगदीश वास्कले निवासी पुलिस लाइन के पास धोबड़िया बड़वानी शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को राउंडअप कर नियमानुसार नोटिस जारी किए हैं तथा जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि बड़वानी एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।इस कार्रवाई में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह, प्रशांत मिश्रा, आरक्षक आत्माराम खोड़े, पुरुषोत्तम मंडलोई, अंतरसिंह रावत, योगेश्वर चौहान, पवन मंडलोई, दीपक वर्मा, यादवेंद्र पंवार, हितेंद्र मंडलोई, भूपेश बर्मन एवं बल्लूसिंह की विशेष भूमिका और सराहनीय योगदान रहा।