ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और ई-फार्मेसी के खिलाफ दवा व्यापारी हड़ताल पर
इंदौर
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और ई-फार्मेसी के खिलाफ आज देश भर के दवा व्यापारी सड़कों पर हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर आज एक दिवसीय हड़ताल इंदौर में की गई..., जिसका व्यापक असर इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इंदौर का सबसे बड़ा दवा बाजार बंद रहा जहां पर प्रतिदिन 5 करोड़ से अधिक की दवाइयां बिकती हैं। इस देशव्यापी बंद के कारण इंदौर के करीब 4 हजार और पूरे मध्य प्रदेश के 41 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक हुई इस हड़ताल से मरीजों और आम लोगों को दवाइयां खरीदने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, खासकर मोहल्लों और छोटे कस्बों में लोग भटकने को मजबूर दिखे.....विनय बाकलीवाल अध्यक्ष, इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन, दवा बाजार ने बताया कि ई-फार्मेसी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स बिना किसी सख्त नियमन के दवाइयाँ बेच रहे हैं। बिना डॉक्टर के पर्चे के भी दवाएं घरों तक डिलीवर हो रही हैं, जिससे प्रतिबंधित दवाओं का दुरुपयोग बढ़ रहा है। इससे न केवल आम जनता के स्वास्थ्य को खतरा है, बल्कि छोटे और पारंपरिक दवा विक्रेताओं का धंधा भी पूरी तरह चौपट हो रहा है। हमारी मांग है कि सरकार इस पर तुरंत लगाम लगाए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य मांगों पर प्रकाश डाला और कहा कि बिना पर्चे की ऑनलाइन दवाओं की डिलीवरी और प्रतिबंधित दवाओं का सप्लाई का विरोध इस हड़ताल के माध्यम से किया गया ...और इस पर रोक लगाई जानी चाहिए...







