Header Advertisement

CBSE Class 12 छात्रों के लिए बड़ी राहत, Answer Sheet की फीस में गड़बड़ी पर बोर्ड का बड़ा अपडेट

देश विदेश
CBSE Class 12 छात्रों के लिए बड़ी राहत, Answer Sheet की फीस में गड़बड़ी पर बोर्ड का बड़ा अपडेट

स्कैन कॉपी आवेदन के दौरान हुई तकनीकी दिक्कतों पर CBSE ने जारी किया स्पष्टीकरण, अतिरिक्त पैसे होंगे रिफंड


मुख्य बातें
21 और 22 मई 2026 को आवेदन के दौरान कई छात्रों से गलत फीस कटने की शिकायत
अधिक पैसे कटने वालों को ऑटोमैटिक रिफंड देगा CBSE
कम फीस जमा होने वाले छात्रों को अलग से भेजी जाएगी सूचना

CBSE ने कक्षा 12 के छात्रों और अभिभावकों के लिए पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि 21 और 22 मई 2026 को स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं (Scanned Answer Sheets) के लिए आवेदन करते समय कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं, जिसकी वजह से कई छात्रों के भुगतान में गड़बड़ी हुई।

बोर्ड के अनुसार, कुछ छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि कट गई, जबकि कुछ मामलों में सिस्टम एरर के कारण कम फीस जमा हुई। इसको लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी भ्रम की स्थिति बन गई थी।

CBSE ने अपने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों से अतिरिक्त राशि कट गई है, उन्हें ऑटोमैटिक रिफंड दिया जाएगा। यह रिफंड उसी पेमेंट मोड में वापस भेजा जाएगा, जिससे फीस का भुगतान किया गया था।

वहीं जिन छात्रों की फीस कम जमा हुई है, उन्हें बोर्ड की ओर से अलग से सूचना दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनसे शेष राशि जमा करने के लिए कहा जा सकता है।

बोर्ड ने यह भी साफ किया कि भुगतान में गड़बड़ी होने के बावजूद छात्रों को उनकी Evaluated Answer Sheets की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित छात्रों को दोबारा आवेदन करने या नई रिक्वेस्ट डालने की आवश्यकता नहीं होगी।

दरअसल, CBSE के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अनियमित फीस कटने की शिकायत की थी। इसके बाद बोर्ड ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह स्पष्टीकरण जारी किया।

CBSE की इस घोषणा से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो अपने आवेदन की स्थिति और फीस कटौती को लेकर परेशान थे।

हर साल CBSE द्वारा पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया के तहत छात्रों को Answer Book की स्कैन कॉपी प्राप्त करने, मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा कर सकें।

Advertisement