Header Advertisement

1रुपये किलो बिका प्याज,मंदसौर मंडी में किसानों का छलका दर्द

मध्य प्रदेश
1रुपये किलो बिका प्याज,मंदसौर मंडी में किसानों का छलका दर्द

मंदसौर कृषि उपज मंडी में प्याज के बेहद कम दाम मिलने से किसान परेशान और मायूस नजर आ रहे हैं। दूर-दराज़ क्षेत्रों से अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को मंडी में उम्मीद के मुताबिक भाव नहीं मिल पा रहे हैं। कई किसानों की प्याज मात्र 1 रुपये किलो तक बिकी, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।मोरवनी से आए किसान बाबूलाल मेवाड़ा ने बताया कि मंडी में प्याज के भाव इतने कम मिल रहे हैं कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि खेत में फसल तैयार करने से लेकर खाद, बीज, दवाई, मजदूरी और मंडी तक माल लाने में काफी खर्च हुआ, लेकिन बिक्री के बाद भाड़े के पैसे तक नहीं निकल पा रहे हैं। किसान ने कहा कि इतनी मेहनत के बाद भी उचित दाम नहीं मिलना बेहद दुखद है।मंडी में मौजूद अन्य किसानों ने भी नाराज़गी जताते हुए कहा कि लगातार गिरते दामों के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह हालात रहे तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा।किसानों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि प्याज के उचित दाम दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके। मंदसौर मंडी में किसानों की यह पीड़ा अब व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Advertisement