अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन
भारत के मशहूर निशानेबाजी कोच और पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार वालो का कहना है की उन्होंने जसपाल राणे को दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया था,जहां सुबह जसपाल ने आखिरी सांस ली।1 जून की रात को म्युनिख से लौटते समय फ्लाइट में जसपाल की तबियत खराब हो गई थी जहां फ्लाइट में उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई थी। स्वदेश लौटने के बाद जसपाल को दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया था। जसपाल राणा ने पेरिस ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को प्रशिक्षित किया। एक सफल खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने के बाद उन्होंने कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के तौर पर भी कई उपलब्धियाँ हासिल कीं। फरवरी 2025 से वे भारत की 25 मीटर पिस्टल टीम के हाई परफार्मेंस कोच हैं। जसपाल राणे के निधन की पुष्टि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की। राणा का जाना भारतीय शूटिंग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक इस खेल को अपनी सेवाएं दीं और खिलाड़ी से लेकर कोच तक हर भूमिका में अहम योगदान दिया। उनकी उपलब्धियां और खेल के प्रति समर्पण लंबे समय तक याद किए जाएंगे। भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में राणा का योगदान अहम रहा। उनकी देखरेख में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।






