सीकर मेंं सीटीसी मेगा मार्ट में लगी भीषण आग.
सीकर जिले के पलावास रोड स्थित गोविंदम रेजिडेंसी के पास बने सीटीसी मेगा मार्ट में आज तड़के भीषण आग लग गई ,आग लगने के कारण मार्ट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया ,सूचना मिलने पर दमकल की चार-पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .ऊपरी हिस्से में वेंटीलेशन की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आग पर जल्द काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ..सदा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में स्थित सीटीसी मेगा मार्ट में आग लग गई स्थानीय लोगों ने मार्ट के अंदर से धुआं देखा पुलिस को सूचित किया था सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया ..स्मार्ट के ऊपरी हिस्से में वेंटिलेशन का कोई सही इंतजाम नहीं था और आज की लगे भी इतनी तेज थी कि सीमेंट की दीवारें भी चटक गई दमकल कर्मियों को धुआं बाहर निकालने के लिए ऊपरी हिस्से में लगे टीन शेड और लोहे की प्लेटों को उठाना पड़ा इसके बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका जानकारी के अनुसार स्मार्ट संचालक शनिवार रात को मॉल बंद कर अपने घर चले गए थे रविवार सुबह उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली और बताया कि आज माल के ऊपरी हिस्से में लगी थी जहां कपड़े और स्टेशन का सामान रखा हुआ था जो जलकर राख हो गया आग लगने के सही कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है |







