जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
कंगना रनौत स्टारर फिल्म भारत भाग्य विधाता की स्पेशल स्क्रीनिंग जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुए। फिल्म की टीम ने दोनों नेताओं का आभार जताया।इस अवसर पर कंगना रनौत और निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने समाज के उन अनदेखे नायकों को सम्मानित किया, जो कठिन परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा करते हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स को ‘बैज ऑफ ऑनर’ प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि फिल्म उन लोगों की कहानी सामने लाती है, जिनके लिए देश सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कोविड काल में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य सेवाकर्मियों के योगदान को याद किया।स्क्रीनिंग में लोकसभा सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं। फिल्म टीम देशभर में विशेष स्क्रीनिंग के जरिए पुलिस, नर्स, सफाईकर्मी, सुरक्षा कर्मियों सहित कई सेवा कर्मियों को सम्मान दे रही है।







