पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय फ्रांस दौरे पर है पीएम मोदी दौरे के दौरान नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले और ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता सिर्फ व्यापार, रक्षा या कूटनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह साझा मूल्यों, विश्वास और भविष्य के लिए एक जैसी सोच पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स’ भारतीय प्रतिभा, स्टार्टअप्स और यूरोपीय निवेशकों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है, जो युवाओं को वैश्विक अवसर प्रदान करने में मदद करेगा मोदी ने बताया कि भारत में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं और देश के युवा AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं तैयार कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत को दुनिया का उभरता हुआ इनोवेशन लीडर बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के साथ मिलकर तकनीकी विकास करना चाहती है। उन्होंने रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन और नागरिक परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों की मजबूत साझेदारी पर जोर दिया मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि भारत और फ्रांस भविष्य की तकनीकों, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। वही पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण साबित होने वाली मानी जा रही है...




