मौसम ने ली अचानक करवट 30 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब तक 19 राज्यों में पहुंच चुका है। अगले 48 से 72 घंटों में इसके मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के करीब 30 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है।आज 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है, राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश हो सकती है। कल रात को चित्तौड़गढ़ में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 17 से 20 जून के बीच मानसून सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.5°C रहा, जो सामान्य से 1.4° कम है। आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है, जबकि बिहार में 50–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश और 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 17 जून को सिक्किम, उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 17 जून तक लू का असर बना रह सकता है।






