Header Advertisement

क्रैश-लैंडिंग में हुई अजीत पवार की मौत

देश विदेश
क्रैश-लैंडिंग में हुई अजीत पवार की मौत

चालक दल सहित पांच लोगों की मौत

  • भतीजे के निधन पर स्तब्ध शरद पवार
  • दिल्ली से बारामती के लिए रवाना शरद पवार
  • क्रैश-लैंडिंग में हुई अजीत पवार की मौत
  • विमान सुबह 8:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त

अजीत पवार विमान दुर्घटना 
अजीत पवार विमान दुर्घटना 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजीत पवार का बुधवार सुबह बारामती में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, मुंबई से उड़ान भर रहे यह विमान सुबह 8:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया ,जिसमें चालक दल सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

डीजीसीए ने आगे बताया, "मुंबई-बारामती चार्टर्ड विमान की दुर्घटनाग्रस्त लैंडिंग बारामती के रनवे के किनारे पर हुई।" पवार के साथ एक निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और दो चालक दल के सदस्य थे। 

पवार जिला परिषद चुनाव रैली में भाग लेने जा रहे थे। वे मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक के लिए मुंबई में थे।

छह बार उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री पवार ने विभिन्न सरकारों के तहत छह बार यह पद संभाला। उन्होंने 1982 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, 1991 में लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए सीट खाली कर दी।

2019 में, उन्होंने राष्ट्रीय संसद (एनसीपी) में फूट डालकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए।

अजित अनंतराव पवार एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे। विमान हादसे में उनकी मौत हो गई ।वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजनेता थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया

 

Read the Follwing Click the link Below

दौसा में एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत,

 

Advertisement