Saturday, 13 June 2026
अभी का दौर
रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में शिफ्ट»अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन»पहले वनडे में भारत की नजर जीत पर»राजस्थान में खाद वितरण करना होगा पूरी तरह डिजिटल»Patanjali Dalya Lab Test Failed: छतरपुर कोर्ट ने पतंजलि पर लगाया 3.40 लाख का जुर्माना»कथित धर्मांतरण मामले में खिरोड़ गांव गरमाया»बीकानेर में प्रसूताओं की मौत पर मचा हंगामा, चिकित्सा मंत्री की बैठक के बाहर कांग्रेस-पुलिस में झड़प»ओमान के पास भारतीय जहाज MT Jalveer पर हमला, 20 भारतीय सवार; होर्मुज क्षेत्र में बढ़ा तनाव»TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद बढ़ीं BJP में जाने की अटकलें»बुरहानपुर में मौसम की मार !»रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में शिफ्ट»अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन»पहले वनडे में भारत की नजर जीत पर»राजस्थान में खाद वितरण करना होगा पूरी तरह डिजिटल»Patanjali Dalya Lab Test Failed: छतरपुर कोर्ट ने पतंजलि पर लगाया 3.40 लाख का जुर्माना»कथित धर्मांतरण मामले में खिरोड़ गांव गरमाया»बीकानेर में प्रसूताओं की मौत पर मचा हंगामा, चिकित्सा मंत्री की बैठक के बाहर कांग्रेस-पुलिस में झड़प»ओमान के पास भारतीय जहाज MT Jalveer पर हमला, 20 भारतीय सवार; होर्मुज क्षेत्र में बढ़ा तनाव»TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद बढ़ीं BJP में जाने की अटकलें»बुरहानपुर में मौसम की मार !»

यात्रियों को मिली बड़ी राहत बाड़मेर-जोधपुर रूट पर सुपरफास्ट बस सेवा शुरू

आपणो राजस्थान
यात्रियों को मिली  बड़ी राहत बाड़मेर-जोधपुर रूट पर सुपरफास्ट बस सेवा शुरू

बाड़मेर और जोधपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए सफर करना अब आसान होने वाला है.. आपको बता दे  राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम  के बाड़मेर आगार ने इस महत्वपूर्ण रूट पर नई नॉन-स्टॉप सुपरफास्ट बस सेवा शुरु की है। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी  इस नई सेवा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को कम समय में सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। वही लंबे समय से इस रूट पर तेज और सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है।

नई सुपरफास्ट बस सेवा बाड़मेर से जोधपुर के बीच की लगभग 214 किलोमीटर की दूरी को मात्र 3 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। हालाँकि  यह समय सामान्य बस सेवाओं की तुलना में काफी कम है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है...   इस बस सेवा को पूरी तरह एक्सप्रेस पैटर्न पर संचालित किया जाएगा, जिसमें बीच रास्ते में केवल तीन निर्धारित स्टॉप—कवास, बायतु और पचपदरा—पर ही ठहराव होगा। इन सीमित स्टॉप्स की वजह से यात्रा में अनावश्यक देरी नहीं होगी और बस सीधे और तेज गति से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएगी। 

रोडवेज प्रशासन ने इस सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए दोनों दिशाओं में प्रतिदिन 3-3 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है, ताकि सुबह, दिन और शाम के समय यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार बस उपलब्ध कराई जा सके...   इससे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा, जो रोजाना इस रूट पर आते - जाते रहते हैं।

इस नई सेवा से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि यात्रियों को एक बेहतर और सुविधाजनक परिवहन विकल्प भी मिलने की संभावना है बाड़मेर और जोधपुर के बीच बढ़ते आवागमन को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला माना जा रहा है। इस बस सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, नौकरी और सामाजिक संबंधों को भी नई गति और मजबूती मिलेगी।

वही रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस आधुनिक और सुपरफास्ट बस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समयबद्ध, सुरक्षित तथा आरामदायक यात्रा का अनुभव करें। विभाग का कहना है कि आगे चलकर यात्रियों की मांग और फीडबैक के आधार पर इस तरह की और भी नई सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, ताकि राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक मजबूती मिले और  यात्रियों का सफर आसान हो..